Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हजारीबाग लोकसभा की समीक्षा बैठक में झारखंड प्रभारी के.राजू ने दिए कई निर्देश



हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम के सभागार में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक आहुत की गई । बैठक की अध्यक्षता जयप्रकाश भाई पटेल नें की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के प्रभारी के. राजू ने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूति कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के निरंतर सम्पर्क पर निर्भर करती है । उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय व सामंजस्य के साथ काम कर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा सकता है । बैठक में विशिष्ट अतिथि प्रदेश सह प्रभारी भूपेन्द्र मरावी ने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए प्रखंड, नगर, मंडल, वार्ड व पंचायत स्तर तक पार्टी के गतिविधियों को प्रभाव बनाना जरूरी है ।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि मतदाता से सम्पर्क व निरिक्षण के दौरान कार्यक्रमों प्राप्त अनुभवों के और सुझावों को संगठनात्मक कार्य योजनाओं मे शामिल किया जाएगा । खिजरी विधायक सह लोकसभा के प्रभारी राजेश कच्छप नें कहा कि मंहगाई, बेरोजगार, स्वास्थ्य जन सुविधाओं, स्थानीय विकास सहित आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और उन्हें प्रभावी तरीके से सरकार एवं प्रशासन के समक्ष रखने पर जोर दिया । 

प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाने से भी कांग्रेस के संगठन को मजबूत और शसक्त बनाया जा सकता है । कार्यक्रम का संचालन रामगढ़ विधायक ममता देवी जबकी धन्यवाद ज्ञापन लोकसभा के सह प्रभारी अजय सिंह ने किया । 

समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला हजारीबाग विधानसभा प्रभारी मुन्ना पासवान बरही विधानसभा प्रभारी मनिषा टोप्पो मांडू विधानसभा प्रभारी रेणू कुशवाहा बड़कागांव विधानसभा प्रभारी नवीन कुमार बरकट्ठा विधानसभा प्रभारी चन्द्र भुषन साहू रामगढ़ विधानसभा प्रभारी राजीव रंजन राजू रामगढ़ कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार प्रदेश महासचिव सुरजीत नागवाला प्रदेश काॅडीनेटर बिनोद कुशवाहा ट्रेनर काॅडीनेटर परवेज अहमद कांग्रेस के जिला मीडिया अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष निसार खान ने बताया कि बैठक में सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण जिला के उपाध्यक्षगण प्रखंड के अध्यक्षगण के अतिरिक्त सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments