चौपारण : चौपारण प्रखंड के विभिन्न गांवों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस 'ईद मिलाद-उन-नबी' के पावन अवसर पर भारी उत्साह देखा गया।इस मौके पर चौपारण बाजार में भव्य और आकर्षक जुलूस निकाले गए। अकीदतमंदों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए बड़े पैमाने पर लंगर (नियाज) का आयोजन किया।त्योहार के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों के बीच दान और सदका भी वितरित किया गया.
जिससे चारों ओर अमन-चैन और इंसानियत का संदेश गूंज उठा। ईद मिलाद-उन-नबी मुबारक!जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर केसठ चौपारण, महराजगंज, चय, बेला के ग्रामीणों द्वारा भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि हेलाल अख्तर, शारिक अख्तर, गुलाम दस्तगीर खान, नकीब खान, नवाब खान,अक्सर अंसारी, गुलबहार अंसारी, जहांगीर अंसारी, कैसर आलम, शकूर मियां, मुस्तकीम अंसारी, नियाजुल अंसारी, मोहम्मद कमरुद्दीन, मो० इंतेखाब, मो० अफसर सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।



0 Comments