चांडिल : चांडिल के टेंथ माइल स्टोन होटल परिसर में दिनदहाड़े दिल दहला देने वाली वारदात। कधमा निवासी होटल कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार दोस्तों संग मीटिंग के बाद होटल से निकलते ही अज्ञात अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।चार गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की, जांच जारी।

0 Comments