"पंचायत के विकास में महिलाओं की भागीदारी जरूरी" - मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक
कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण: प्रखंड अंतर्गत बच्छई पंचायत भवन में पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक की अध्यक्षता में महिला सभा का आयोजन किया गया।
सभा में महिलाओं की समस्याओं, उनके अधिकारों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
"महिलाओं की भागीदारी जरूरी"
इस अवसर पर मुखिया श्री रजक ने कहा कि "पंचायत के विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।" उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा सामाजिक विकास के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
सभा के दौरान उपस्थित महिलाओं ने अपनी समस्याओं और सुझावों को भी रखा। मुखिया ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में पंसस सहदेव प्रसाद यादव, उपमुखिया संजय साव, पंचायत सचिव केदार साव सहित स्वयं सहायता समूह की सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

0 Comments