पत्नी को प्रेम जाल में फंसाकर साथ रखने का आरोप, विरोध पर हत्या की धमकी; पीड़ित ने थाना प्रभारी से लगाई सुरक्षा की गुहार
कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण (हजारीबाग ) : थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव के कैलाश पांडेय ने अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर रखने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित कैलाश पांडेय, पिता गोविंद पांडेय, निवासी ग्राम बेढ़ना, पंचायत झापा, थाना चौपारण ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि उसका विवाह यशोदा देवी, निवासी खेशमी, थाना मरकच्चो से हुआ था। दोनों का 8 वर्षीय एक पुत्र भी है।
पीड़ित के अनुसार वह रोजगार के सिलसिले में हैदराबाद में रहकर कमाई करता था और अधिकांश पैसा पत्नी व परिवार के भरण-पोषण के लिए भेजता था। उसकी पत्नी नर्स का कार्य करती है।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि वरई केंदुआ, पंचायत चौथी निवासी रघु चौरसिया, पिता जानकी चौरसिया ने उसकी पत्नी को भरण-पोषण का लालच देकर कथित तौर पर अपने घर में रखा हुआ है। जब वह अपनी पत्नी और बेटे से मिलने जाता है तो उसके साथ गाली-गलौज की जाती है।
कैलाश ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने धारदार हथियार (तलवार) लेकर उसे दौड़ाया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने अपनी और अपने 8 वर्षीय बेटे की जान को खतरा बताया है।
पीड़ित ने थाना प्रभारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।


0 Comments