Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कंधे पर बस्ता, घुटने भर पानी में भविष्य - रसरसी नदी में डूब रही है झारखंड की शिक्षा, विकास के सारे दावे फेल

हंटरगंज (चतरा) : एक तरफ हम चंद्रयान और डिजिटल इंडिया की बात करते हैं, दूसरी तरफ इसी झारखंड की बेटियां कंधे पर स्कूल बैग और हाथ में साइकिल लेकर घुटने भर पानी में अपनी शिक्षा और जीवन के बीच जंग लड़ रही हैं। यह तस्वीर हंटरगंज के दंतार की है, और यह पूरे सिस्टम के मुंह पर एक करारा तमाचा है।विकास की पोल खोलती रसरसी नदी। घंघरी से दंतार तक जाने वाली सड़क आज गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। 

इसी रास्ते से दंतार, कसियाडीह, मांझगवा, बनियाबांध, लेढ़ो, कुसुम्भा, तेलियाउना, जोलडीहा समेत दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीण और सैकड़ों बच्चे रोज गुजरते हैं। सबसे शर्मनाक पहलू यह है कि इस नदी पर पुल के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, फिर भी काम वन विभाग की मंजूरी में अटका है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार सांसद और विधायक को लिखित शिकायत दी है, पर आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला।

हमारी मांग:

1. तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में चचरी पुल या नाव की व्यवस्था हो।

2. जिम्मेदारी तय हो, देरी के लिए अधिकारियों पर कार्रवाई हो।

3. सरकार 30 दिन के भीतर पुल निर्माण की समय सीमा सार्वजनिक करे।

Post a Comment

0 Comments