Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झारखंड में 1.63 लाख राशन कार्ड होंगे रद्द! आपका नाम तो लिस्ट में नहीं?

रांची :  झारखंड में मुफ्त राशन लेने वाले लाखों लोगों के लिए बुरी खबर! राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत *6.29 लाख चिन्हित लाभुकों की जांच शुरू हुई है।अब तक क्या हुआ? 26 अगस्त की डेडलाइन से पहले ही 1.63 लाख (26%) अपात्र लोगों के नाम काटने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यानी हर 4 में से 1 कार्ड फर्जी निकला!

किनका कटेगा राशन कार्ड? LIST देख लीजिए -

1. सरकारी नौकरी वाले जो मुफ्त राशन ले रहे थे, जिनका PF कट रहा है

2. पिछले 6 महीने से राशन नहीं उठाने वाले - डेड कार्डधारक

3. पिछले 1 साल में 25 लाख से ज्यादा GST भरने वाले बड़े कारोबारी

4. डाक विभाग के सत्यापन में पकड़ाए 808 लाभुक

NFSA-2 में क्या है नया? अब सरकार डिजिटल सत्यापन कर रही है। आपका सब्सिडी वाला लेनदेन, बैंक डाटा, GST डाटा - सबका मिलान होगा और अपात्र का नाम अपने आप कट जाएगा। सरकार का कहना है - "पात्र व्यक्ति को देश में कहीं भी राशन मिलेगा, लेकिन अपात्र को एक दाना भी नहीं।"

Post a Comment

0 Comments