Hot Posts

6/recent/ticker-posts

HAZARIBAGH NEWS : रामगढ़ राज परिवार की शिक्षा के लिए बड़ी पहल!

सौरभ नारायण सिंह ने विनोबा भावे विवि को दान की 6.82 एकड़ जमीन  

पटमा / हजारीबाग : हजारीबाग को मिली ऐतिहासिक सौगात! रामगढ़ राज परिवार के सदस्य सह पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह ने बड़ा दिल दिखाते हुए पदमा स्थित महाराजा किला समेत 6.82 एकड़ भूमि विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग को दान कर दी है।कब किया दान?6 मई 2026 को वे स्वयं बरही रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे और उक्त संपत्ति राज्यपाल के नाम पदमा अंचल अधिकारी को निःशुल्क दान करते हुए रजिस्ट्री करवाई।अब क्या होगा?अब लक्ष्मी निवास पैलेस के नाम से जाना जाने वाला महाराजा किला अब "विनोबा भावे विश्वविद्यालय महाराजा बहादुर कामाख्या नारायण सिंह परिसर, हजारीबाग" के नाम से जाना जायेगा।

क्या है खास शर्त?

- दान पत्र में लिखित शर्त रखी गई है कि उक्त दान भूमि पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय की जो भी नयी शाखा का निर्माण होगा, उसका नामकरण उनके दादा महाराजा बहादुर कामाख्या नारायण सिंह के नाम से होगा।

- राजपरिवार के सदस्यों के परिसर में आने-जाने और धार्मिक अनुष्ठान में पूजा-पाठ पर आजीवन कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

- प्लॉट संख्या 8927 स्थित महाराजा किला के ऐतिहासिक महत्व को न तो कमजोर किया जा सकेगा और न ही उसे नष्ट किया जा सकेगा।

कुल कितनी जमीन? खाता 746 के प्लॉट 8927, 9043, 9217, 9218, 9219, 9220, 9221, 9222, 9224, 9225, 9227 की कुल रकबा भूमि 6.92 एकड़ में से 6.82 एकड़ भूमि दान की है। इसमें 10 डिसमिल जमीन पर बने दुर्गा मंडप और ठाकुरबाड़ी मंदिर को दान में शामिल नहीं किया गया है।पहले भी किया था 10 एकड़ दान का वादा:एक वर्ष पहले ही पूर्व विधायक ने राज्यपाल से मिलकर 10 एकड़ भूमि दान करने का पत्र सौंपा था।रामगढ़ राज परिवार के लिए गर्व का क्षण! शिक्षा के लिए इससे बड़ा दान और क्या होगा?

Post a Comment

0 Comments