Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गैलेंट्री अवॉर्ड का मिला बड़ा इनाम: 2018 बैच के 5 दारोगा बने इंस्पेक्टर, साथियों से 5 साल आगे निकले!

रांची : झारखंड पुलिस में वीरता दिखाने वाले जाबांजों को विभाग ने बड़ा तोहफा दिया है।नक्सल विरोधी अभियान और कानून-व्यवस्था के चुनौतीपूर्ण मिशनों में अदम्य साहस दिखाने वाले 2018 बैच के 5 दारोगाओं को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर सीधे इंस्पेक्टर बना दिया गया है।ये अपने बैच के साथियों से पूरे 5 साल आगे निकल गए हैं!

किन्हें मिला ये सम्मान? ये हैं वो 5 जाबांज -

1. एसआई रौशन कुमार सिंह

2. विश्वजीत कुमार सिंह

3. कुंदन कुमार

4. अर्जुन कुमार सिंह

5. प्रभात कुमार

इन सभी को पहले गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था और अब उसी वीरता का इनाम प्रमोशन के रूप में मिला है।झारखंड पुलिस में यह संदेश साफ है - जो जवान नक्सलियों से लोहा लेगा, जान जोखिम में डालेगा, विभाग उसका सम्मान करना जानता है।इन 5 इंस्पेक्टरों को डेलीखबर 99 की तरफ से सैल्यूट!

Post a Comment

0 Comments