Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चौपारण पुलिस का स्कूल में जागरूकता अभियान, KBSS हाई स्कूल के बच्चों को किया जागरूक

नशा मुक्ति, साइबर फ्रॉड, डायन प्रथा और डायल 112 के बारे में दी जानकारी, थाना प्रभारी ने कहा - जागरूक युवा ही सुरक्षित समाज की नींव

कृष्णा कुमार कुशवाहा 

चौपारण (हजारीबाग): चौपारण प्रखंड के केबीएसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को चौपारण पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी पंकज कुमार ने छात्र-छात्राओं को नशा के दुष्प्रभाव, अफीम की खेती कानूनी अपराध, एनडीपीएस एक्ट, साइबर फ्रॉड, डायन कुप्रथा और महिला प्रताड़ना जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

थाना प्रभारी ने बच्चों को दिया मंत्र: उन्होंने कहा कि "नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, पूरे परिवार को बर्बाद करता है।" आज साइबर अपराध सबसे बड़ा खतरा है, इसलिए कोई भी अनजान व्यक्ति को OTP, बैंक खाता, पासवर्ड कभी शेयर न करें।

उन्होंने कहा कि डायन के नाम पर महिला को प्रताड़ित करना जघन्य अपराध है, इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही आपात स्थिति में डायल-112 सेवा का उपयोग कैसे करें, यह भी बताया।

स्कूल परिसर में पोस्टर के माध्यम से भी बच्चों को समझाया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

अंत में थाना प्रभारी ने कहा - "बच्चे ही देश का भविष्य हैं। आप जागरूक रहेंगे तभी गांव और समाज नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनेगा।"

Post a Comment

0 Comments