विजेता को 61 हजार और उपविजेता को 41 हजार रुपये का पुरस्कार
कृष्णा कुमार कुशवाहा
चौपारण (हजारीबाग) : प्रखंड क्षेत्र के बेलाही पंचायत स्थित लोहाबर बाबा सीमनवा मैदान में सोमवार, 7 सितंबर से रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट में अधिकतम 32 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता नॉकआउट प्रारूप में खेली जाएगी। प्रवेश शुल्क 3100 रुपये प्रति टीम निर्धारित किया गया है।आयोजन की जानकारी देते हुए बेलाही मुखिया मंटू सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता को भव्य, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 61 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 41 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैच ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।आयोजन समिति के अनुसार पंजीकरण शुल्क जमा होने के बाद ही टीम का पंजीकरण मान्य होगा।
खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन अथवा दर्शकों द्वारा रेफरी से अभद्र व्यवहार, गाली गलौज, मारपीट या विवाद करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नशे की हालत में आयोजन स्थल पर अनुशासनहीनता करने वालों को बाहर किया जा सकता है। मौसम या अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों में कार्यक्रम में बदलाव का अधिकार आयोजन समिति के पास रहेगा।टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं बरही विधायक मनोज कुमार यादव होंगे। मुख्य संरक्षक पूर्व मुखिया कैलाश यादव हैं। आयोजन समिति में अध्यक्ष मंटू कु सिंह, उपाध्यक्ष दयानंद ठाकुर, सचिव समाजसेवी कपिलदेव यादव तथा कोषाध्यक्ष समाजसेवी राजदेव यादव शामिल हैं। आयोजकों ने खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों से प्रतियोगिता को खेल भावना, आपसी भाईचारे और अनुशासन के साथ सफल बनाने की अपील की है। पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए कपिल 8084137965, श्रवण 8292953377, सोनू 7258894555 और राज 8084798294 पर संपर्क किया जा सकता है।

0 Comments