Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कॉकरोच जनता पार्टी ने झारखंड में मार दी एंट्री, रांची से पाकुड़ तक बढ़ाएगी CM हेमंत सोरेन की मुश्किलें....

रांची: झारखंड की राजनीति में जल्द ही हलचल मच सकती है। जंतर मंतर से अपना पॉलिटिकल करियर शुरू करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी ने ऐलान कर दिया है कि अब वो झारखंड का रुख कर रही है। CJP सिर्फ रुख ही नहीं कर रही, बल्कि उसने अपना पूरा कार्यक्रम तारीखवार घोषित कर दिया है। ये खबर कम से कम सीएम हेमंत सोरेन के लिए अच्छी तो नहीं ही कही जा सकती।

CJP की झारखंड में हो गई एंट्री

CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी ने जो कार्यक्रम घोषित किया है, वो थोड़ा चौंकाने वाला भी है। उम्मीद लगाई जा रही थी CJP रांची से अपने झारखंड दौरे की शुरूआत करेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, CJP ने झारखंड दौरे की शुरूआत पाकुड़ जिले से करने की तैयारी की है। इस कार्यक्रम में जो घोषित किया गया है, उसके हिसाब से कॉकरोच जनता पार्टी 9 सितंबर से ही अपने कार्यक्रम की शुरूआत कर चुकी है। 9 सितंबर को पाकुड़ और कोडरमा ने CJP ने अपना कार्यक्रम किया है, जैसा कि पार्टी की तरफ से खुद बताया जा रहा है।

CJP रांची कब पहुंचेगी, जानिए

CJP के कार्यक्रम के अनुसार रांची पहुंचने से पहले कुछ और जिलों का दौरा करेगी। इसके लिए कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना शेड्यूल भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

10 सितंबर: हजारीबाग- दोपहर 3 बजे

11 सितंबर: रामगढ़- शाम 5 बजे

11 सितंबर: धनबाद- दिन में

12 सितंबर: बोकारो- दिन में

12 सितंबर: रांची: बाद में बताया जाएगा

13 सितंबर: सिंहभूम- बाद में बताया जाएगा

19 सितंबर: खूंटी- बाद में बताया जाएगा

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची के जिला स्कूल परिसर में पानी टंकी हादसा के बीच हेमंत सरकार की गजब आपात व्यवस्था..

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम नहीं आए थे अभिजीत दिपके

आपको बता दें कि जब झारखंड में JPSC और बाकी प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में मोर्चा खोला था, तब अभिजीत दिपके झारखंड नहीं आए थे। माना जा रहा था कि वो भी इस आंदोलन का रुख करेंगे, लेकिन दिपके ने दावा किया कि उनकी पार्टी के कुछ प्रतिनिधि झारखंड में मौजूद हैं और आंदोलनकारी छात्रों के साथ खड़े हैं। अब CJP झारखंड में किस मुद्दे पर आंदोलन खड़ा करती है, ये देखना भी दिलचस्प होगा।

Post a Comment

0 Comments